यह फोटो लखनऊ की है। यहां सपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकते पुलिसकर्मी।
आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, सर्किट हाउस का दरवाजा टूटाजौनपुर में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव, विधायक लकी यादव समेत तमाम नेता गिरफ्तार
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उधर, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मीटिंग चल रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियां भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर रही हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता आज पैदल, साइकिल और बाइक यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Input – Bhaskar.com